{"_id":"5f7e0b858ebc3edc1f663b3d","slug":"ap-dam-is-in-danger-kushinagar-news-gkp3684897131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघाचौर के पास गंडक नदी के एपी तटबंध पर कटान से बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघाचौर के पास गंडक नदी के एपी तटबंध पर कटान से बढ़ा खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघाचौर के पास गंडक नदी के एपी तटबंध पर कटान से बढ़ा खतरा
तमकुहीरोड। बाघाचौर गांव के सामने एपी बांध पर बुधवार की सुबह अचानक गंडक नदी की कटान तेज हो गई। कटान की गति देखकर ग्रामीण सहम गए। सूचना मिलने पर बाढ़ खंड के अभियंता पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया।
गंडक नदी का डिस्चार्ज अब सामान्य होने लगा है। परंतु उतार-चढ़ाव के चलते कहीं न कहीं कटान हो रही है। बाघाचौर में नदी एपी बांध से सटकर बह रही है। बुधवार को सुबह यहां नदी की कटान तेज हो गई। बांध के स्लोप पर कटान से गांव वालों की परेशानी बढ़ गई। ग्रामीण सागर यादव, नंदलाल साहनी, उपेंद्र सिंह, कन्हैया यादव, भोला साहनी, गोखुला यादव, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, अमरजीत सिंह, हरिकिशुन यादव, देवन यादव, मथुरा यादव, संजय सिंह आदि मौके पर पहुंचे। बाढ़ खंड को इसकी सूचना दी गई। बाढ़ खंड के एसडीओ आमोद कुमार सिंह और जेई रमेशधर दूबे मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जीओ बैग के सहारे बचाव कार्य शुरू कराया गया।
एसडीओ आमोद कुमार सिंह का कहना है कि नदी में पानी कम होने पर कटान का खतरा बढ़ जाता है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, बचाव कार्य जारी है।