{"_id":"66d7b3cacd6ef0125b0c34a9","slug":"anti-filarial-medicine-given-to-advocates-and-tehsil-workers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122605-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों को खिलाई गई फाइलेरियारोधी की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों को खिलाई गई फाइलेरियारोधी की दवा
Wed, 04 Sep 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तहसील सभागार में एसडीएम विकास चंद्र की अगुवाई में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभागार में मौजूद आशा बहुओं की ओर से अधिवक्ताओं व तहसील कर्मियों को फाइलेरियारोधी की दवा खिलाई गई।
मंगलवार को तमकुहीराज तहसील सभागार में एसडीएम विकास चंद्र की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फाइलेरिया रोधी कार्यक्रम का आयोजन किया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के जिला कोआर्डिनेटर शक्ति पांडेय ने फाइलेरिया के दुष्प्रभाव की जानकारी अधिवक्ताओं व तहसील कर्मियों को देकर जड़ से फाइलेरिया को समाप्त करने के लिए फाइलेरिया रोधी दवा की खुराक लेने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं आशा कर्मियों ने राजस्व न्यायालय के अधिवक्ताओं व तहसील के कर्मचारियों में दवा का वितरण किया। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार राय, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद पाठक, अजय राय, अमरनाथ सिंह, आरएन पांडेय, वाहिद अंसारी, मंसूर आलम, विकास कुमार, देवेंद्र राय, लालबाबू यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।