{"_id":"65269b7fdb89399cad010b96","slug":"another-police-station-chief-suspended-in-deoria-mass-murder-case-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria Murder Case: देवरिया सामूहिक हत्याकांड में एक और थानाध्यक्ष निलंबित, लगाई थी गलत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Murder Case: देवरिया सामूहिक हत्याकांड में एक और थानाध्यक्ष निलंबित, लगाई थी गलत रिपोर्ट
Wed, 11 Oct 2023 06:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Oct 2023 06:26 PM IST
सार
देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर मार डाला था।
विज्ञापन
Deoria Murder News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया नरसंहार मामले में कुशीनगर के पर्यटन थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर में हुए नरसंहार के लिए उन्हें भी दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
कुशीनगर के पर्यटन थानाध्यक्ष जितेंद्र टंडन इससे पहले देवरिया जिले में तैनात थे। दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक वह रुद्रपुर के कोतवाली प्रभारी रहे। बताया जा रहा है कि सत्यप्रकाश दुबे ने जनवरी 2021 में आईजीआरएस पर शिकायत की थी।
विज्ञापन
उस मामले में तत्कालीन दरोगा ने गलत रिपोर्ट लगा दी थी। उसे सही मानते हुए तत्कालीन इंस्पेक्टर जितेंद्र टंडन ने गलत रिपोर्ट को सही मानते हुए अपनी मुहर लगा दी थी। निरीक्षक की इस लापरवाही के सामने आने पर एसपी ने उन्हें निलंबित किया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन