{"_id":"615dd8f08ebc3edaf1150a9a","slug":"animal-husbandry-death-due-to-current-kushinagar-news-gkp4119733127","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से हुई घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से पशुपालक की मौत
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के लोहेपार गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के लोहेपार गांव के मल्ल टोला निवासी 55 वर्षीय एक पशुपालक की बुधवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत में घास काट रहे थे, तभी करंट की चपेट में आए।
लोहेपार के मारकंडेय तिवारी बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे घास काट रहे थे। तभी वहां स्थित बिजली के पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। पोल से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजरी है, जिसमें बारिश से करंट आ गया था। करंट से मारकंडेय की खेत में ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर गांव के लोग पुलिस और विद्युत निगम को दिए। सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज पुलिस ने ग्राम प्रधान बृजेश उपाध्याय और गांव के लोगों की उपस्थिति में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फाल्ट ठीक करते समय संविदाकर्मी घायल
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा के जानकीनगर मोहल्ले में बुधवार की रात में पोल पर फाल्ट ठीक कर रहा एक संविदाकर्मी सीढ़ी टूट जाने से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद कर्मचारियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे संविदा पर तैनात शंकर बांस की सीढ़ी के सहारे पोल पर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान सीढ़ी टूट गई, जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद जेई विकास साहनी, संविदाकर्मी अजय पांडेय, सुनील तिवारी, राजकुमार, सुभाष प्रसाद, पप्पू आदि उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय ने संविदा कर्मचारियों के हित में सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की है।