युवक की पिटाई से नाराज लोगों ने सड़क जाम की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। पंजाब नेशनल बैंक की फाजिलनगर शाखा में बृहस्पतिवार को अपनी बहन के खाते से आधार कार्ड लिंक कराने गए युवक को बैंक के कर्मचारियों ने पीट दिया। इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांज कर लोगों को खदेड़ा। आरोपी बैंक कर्मी व युवक को पटहेरवा थाने ले जाया गया।
फाजिलनगर बाजार से सटे गांव सठियांव निवासी विक्रम सिंह दोपहर एक बजे अपनी बहन के साथ खाते से आधार कार्ड लिंक कराने पहुंचे थे। विक्रम की बैंक मैनेजर से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस पर बैंक के कर्मचारियों ने युवक को गेट बंद कर पीट दिया। इसका विरोध करने पर एक और युवक की पिटाई की गई। इसकी जानकारी युवक के गांव के लोगों को हुई तो तमाम लोग फाजिलनगर बाजार पहुंचे और बघौचघाट मार्ग जाम कर दिया। कुछ लोगों ने बैंक गेट पर भी हल्ला हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पटहेरवा पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराने का प्रयास किया। परंतु बात नहीं बनी तो पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा। कुछ देर बाद ही लोग दुबारा मौके पर पहुंचे तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, जेपी सिंह और हियुवा नेता राधेश्याम मद्देशिया ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पटहेरवा थाने में बैठाए गए शाखा प्रबंधक हरिकेश व विक्रम को बाद में सुलह समझौता कराकर छोड़ दिया गया। इस संबंध में कार्यवाहक एसओ चौथीराम का कहना है कि मामूली विवाद हुआ था, दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला खत्म करा दिया गया।