फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry farmers uprooted the service lane due to waterlogging in their fields.

Kushinagar News: खेतों में पानी भरने से नाराज किसानों ने उखाड़ दी सर्विस लेन

Fri, 19 Jun 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers uprooted the service lane due to waterlogging in their fields.
कप्तानगंज पिपराइच मार्ग के मेहड़ा के पास मवन नाले पर बने रहे पुल का सर्विस लेन ग्रामीण ने तोड़ दि
कप्तानगंज। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर मेहड़ा गांव के समीप निर्माणाधीन नए पुल के पास बृहस्पतिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खेतों में पानी भरने से नाराज किसानों ने निर्माणाधीन पुल के बगल में बनाई गई सर्विस लेन को उखाड़ दिया। इसके चलते करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसानों का आक्रोश देखकर निर्माण कार्य में लगे मजदूर और इंजीनियर मौके से हट गए।
विज्ञापन

मेहड़ा गांव के पास मवन नाले पर जर्जर पुल के स्थान पर लोक निर्माण विभाग की ओर से नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण अवधि में यातायात बनाए रखने के लिए पुल के बगल में सर्विस लेन बनाई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने और पर्याप्त साइफन नहीं बनाए जाने से नाले का पानी खेतों में भर गया। इससे धान की रोपाई की गई फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वे पांच दिनों से ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार को सुबह सात से अधिक गांवों के किसान निर्माण स्थल पर पहुंच गए और सर्विस लेन को उखाड़ दिया। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। गोरखपुर और पिपराइच की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग तलाशने पड़े। कई वाहन चालकों को परतावल और ग्रामीण मार्गों से होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed