फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angered by scolding student along with his friends attacked teacher

कुशीनगर में शिक्षक पर हुआ हमला: आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने किया सड़क जाम, हमलावर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े

Sat, 30 Sep 2023 12:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Sep 2023 12:58 PM IST
सार

शिक्षक की पिटाई से नाराज छात्रों ने शनिवार की सुबह इंटर कॉलेज गेट के सामने सड़क जाम कर दिया और आरोपी छात्र के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह व तहसीलदार कसया ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया

विज्ञापन
Angered by scolding student along with his friends attacked teacher
सड़क जाम करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर शुक्रवार की देर शाम विद्यालय में डांटने पर बौखलाए छात्र ने अपने साथियों के साथ छुट्टी के बाद घर जाते समय शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इससे नाराज स्कूल के छात्र छात्राओं ने शनिवार की सुबह हंगामा करते किया। उन्होंने सपहा-हरका मार्ग को जाम कर दिया और आरोपी छात्र की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन


महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया के शिक्षक प्रवीण कुमार विश्वकर्मा शुक्रवार को विद्यालय से छुट्टी हो जाने के बाद अपने आवास कसया जा रहे थे। इस बीच सपहा- हरका मार्ग पर मठिया के पूर्व पिपरा बतरडेरा- माधोपुर नहर के पुल पर विद्यालय के दो छात्र चार अन्य सहयोगियों के उनपर हमला कर दिए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आ रहे अन्य शिक्षकों को देखकर हमलावर भाग गए। पीड़ित ने फोन से पुलिस सूचना दी। मौके पर कसया व कुबेरस्थान की पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शिक्षक आपस में विचार विमर्श के बाद प्रधानाचार्य के नेतृत्व में कसया थाना में पहुंच कर इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

इस घटना से नाराज छात्रों ने शनिवार की सुबह इंटर कॉलेज गेट के सामने सड़क जाम कर दिया और आरोपी छात्र के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह व तहसीलदार कसया ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed