फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angered by beating of JCB driver in Kushinagar villagers chased policemen.

Kushinagar: जेसीबी चालक की पिटाई से थे नाराज, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा लिया; देखें VIDEO

Sat, 16 Dec 2023 11:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Dec 2023 11:17 AM IST
सार

एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि खनन की सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस की गलती है कि उसे अपने कार्रवाई न कर सूचना खनन विभाग को देनी चाहिए थी। गांव के लोग चालक को पीटने का आरोप लगा रहे है तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Angered by beating of JCB driver in Kushinagar villagers chased policemen.
बाएं से पुलिस को दौड़ाते ग्रामीण और पिटाई से नाराज ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव के सिरसिया वीरभान टोला में एक जेसीबी चालक को पुलिसकर्मी अकारण मारने पीटने लगे। इससे नाराज गांव के लोग पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों के साथ दौड़ा लिए। लोगों की नाराजगी देख पुलिस कर्मी वहां से भाग खड़े हुए। बाद में गांव के लोग चालक को ट्राली से लेकर थाने पहुुंचे और प्रदर्शन कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं पुलिस का तर्क है कि खनन की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एसपी ने हेड कांस्टेबल अरविंद गिरी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिरसिया कला गांव के सिरसिया वीरभान टोला में शुक्रवार को अरमान अंसारी जेसीबी से एक खेत से मिट्टी खुदाई कर जेसीबी लेकर मालिक के घर जा रहा था। जेसीबी चालक के भाई हजरत ने बताया कि थाने की गाड़ी लेकर निकले हेड कांस्टेबल अरविंद गिरी व अन्य पुलिसकर्मी रोककर रिश्वत मांगने लगे। चालक ने उनकी मांग पूरी नहीं की और जेसीबी लेकर मालिक विनोद यादव के दरवाजे पर खड़ी कर घर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पीछे से पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें डंडे से मारने लगे। उसकी चीखपुकार सुनकर अगल बगल गांव के लोग जुटकर विरोध किए, तो पुलिसकर्मी लोगों पर भी धौंस जमाने लगे। इससे नाराज गांव के लोगों ने लाठी डंडों के साथ पुलिसकर्मियों को दौड़ाने लगे। लोगों की नाराजगी देख पुलिसकर्मी वहां से भाग गए।

इसके बाद पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल चालक को लोग ट्राली से लेकर थाने पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जानकारी होने पर एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नाराज गांव के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव के लोग शांत हुए। घायल जेसीबी चालक को एसएचओ ने थाने की गाड़ी से इलाज के लिए नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की कोटवा सीएचसी भिजवाया।

एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि खनन की सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस की गलती है कि उसे अपने कार्रवाई न कर सूचना खनन विभाग को देनी चाहिए थी। गांव के लोग चालक को पीटने का आरोप लगा रहे है तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed