फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anger persists in Babuiya Harpur, police deployed.

Kushinagar News: बबुईया हरपुर में रोष बरकरार, पुलिस तैनात

Fri, 26 Dec 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Anger persists in Babuiya Harpur, police deployed.
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर गांव स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में घुसकर किए गए जानलेवा हमले में घायल प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा की मौत के बाद गांव और क्षेत्र में शोक व आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर धरना दिया था। एडीएम न्यायिक द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मृतक प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक व छात्र शामिल हुए। घटना के बाद से ही मृतक के घर, प्रमुख चौराहों और आरोपियों के घरों पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, हालांकि उनके घरों पर ताले लटके हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों के परिवार की महिलाएं और बच्चे भी फिलहाल गांव में मौजूद नहीं हैं। गांव में शांति बनी हुई है, लेकिन लोगों के मन में आक्रोश साफ झलक रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा एक नेकदिल और मिलनसार व्यक्ति थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते थे। उनकी असामयिक मौत से गांव ने एक सच्चा मार्गदर्शक खो दिया है।
विज्ञापन



सपा नेताओं ने की प्रधानाचार्य के परिजनों से मुलाकात
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर गांव में प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा की मौत की सूचना पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार की देर शाम को उनके आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और घटना की कड़ी निंदा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि हत्यारे के खिलाफ रासुका के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने एवं परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की भी मांग की गई। इसमें पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, जिला अध्यक्ष रामअवध यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, विजेंद्र पाल यादव, राजेंद्र यादव मुन्ना, शैलेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed