{"_id":"62a4db28ae8e0e029b2fe70b","slug":"anganbari-worker-stand-in-sunshine-kushinagar-news-gkp440003735","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडी कार्यकत्रियों को धूप में खड़ा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडी कार्यकत्रियों को धूप में खड़ा कराया
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाकर धूप में खड़ा कराया
सुकरौली (कुशीनगर)। शनिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग होनी थी। विभाग की ओर से क्षेत्र भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। सुबह जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्यालय पहुंचीं तो ब्लॉक मुख्यालय का सभागार बंद था। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यालय पर भी ताला लटका हुआ था।
ऐसी परिस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दोपहर तक धूप में खड़े होकर इंतजार करती रहीं लेकिन न तो मुख्यालय पर कार्यक्रम की कोई तैयारी थी और न ही कोई जिम्मेदार मौजूद थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जब पता चला कि जनपद के अफसर आ रहे ट्रेनिंग करने के लिए तो सभी कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर स्थित सड़क पर ही नीचे बैठकर ट्रेनिंग अफसर के इंतजार में बैठ गईं। हालांकि मुख्यालय पर न तो सीडीपीओ मौजूद थे और न ही ब्लॉक मुख्यालय पर कोई अन्य कर्मचारी मौजूद था। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यक र्ताओं को तेज धूप में सुबह से ही दोपहर तक खड़ा होकर इंतजार करना सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है।
इस संबंध में सीडीपीओ अब्दुल क्यूम ने कहा कि हम आज सेंटर पर नही हैं।
बीडीओ उषा पाल ने कहा कि सीडीपीओ की ओर से किसी तरह के कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई थी। यदि दी गई होती तो सभागार खुलवाया गया होता।