{"_id":"60a001328ebc3ee1c270ab43","slug":"an-woman-found-dead-in-her-room-kushinagar-news-gkp3947034124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फर्श पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फर्श पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में फर्श पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
खड्डा थाना क्षेत्र के धनौजी आबादकारी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौजी आबादकारी गांव की एक महिला का शव शनिवार की भोर में उसके कमरे में फर्श पर मिला। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे महिला के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला दो बच्चों की मां थी।
धनौजी आबादकारी गांव के बबलू नट की शादी तमकुहीराज क्षेत्र के भरपटिया गांव निवासी अवधेश की पुत्री प्रतिमा (26) से हुई थी। बबलू के अनुसार शनिवार की भोर में बच्ची रोने लगी तो उसकी नींद खुली। पत्नी प्रतिमा बिस्तर से उतरकर जमीन पर लेटी थी। जगाने का प्रयास किया तो उसकी सांस नहीं चल रही थी। घर के लोगों की भी नींद खुल गई। इसकी सूचना मिलने पर खड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं प्रतिमा की मां का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बबलू पत्नी व बच्चों को मारता-पीटता था। एसओ खड्डा आरके यादव ने बताया कि मृतका के गले पर काला निशान था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।