फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   an woman eaten poision

Kushinagar News: पति-पत्नी में था विवाद, विवाहिता ने जहर खाकर दे दिया जान

Fri, 16 Jun 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
an woman eaten poision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता को गंभीर अवस्था में तुर्कहा सीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जहर खाने की बात बताई जा रही है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों को दहेज के लिए मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव निवासी छोटेलाल भारती से 22 वर्षीय सुमित्रा की शादी हुई थी। दोनों से दस माह की बच्ची है। पति व पत्नी में कलह चल रही थी। कुछ दिन पहले बीमार बच्ची का इलाज कराने सुमित्रा गांव के किसी व्यक्ति के साथ डाॅक्टर के यहां चली गई थी। इसपर छोटेलाल भड़क गया था।
विज्ञापन

सुमित्रा का मायका नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र के विजयी छपरा गांव में है। पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी होने पर सुमित्रा के पिता विन्ध्याचल 14 जून को पहुंचे थे। वहां पंचायत हुई थी। समझा-बुझाकर मायके वाले लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सुमित्रा को अचेता अवस्था में तुर्कहा सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाॅक्टर के मुताबिक महिला ने जहर खाई थी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed