फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An elderly man died, police removed his body from the pyre

Kushinagar News: बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने चिता से उठवाया शव

Thu, 12 Jun 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
An elderly man died, police removed his body from the pyre
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग की बुधवार को दिन में मौत हो गई। पट्टीदार शव को दाह संस्कार के लिए लेकर शाम करीब पांच बजे श्मशान घाट पर पहुंच गए। पति की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शमशान घाट पर पहुंची और चिता से शव को कब्जे में ले लिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी गौरी शंकर सिंह के दो बेटे हैं, जो किसी शहर में रहते हैं। कभी-कभी अपने पिता के पास आते हैं। पत्नी विंदा देवी से 12 वर्ष से पति का विवाद चल रहा था, जो मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

अपने मायके पत्नी रहती है। बुधवार को दिन में दो बजे गौरी शंकर सिंह की मौत हो गई। पट्टीदार सभी रिश्तेदारों को सूचना देने के बाद शव को शाम पांच बजे गांव के श्मशान घाट पर दाह संस्कार के लिए लेकर पहुंचे। चिता बनाकर शव को रखकर दिया गया और आग देने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान अचानक पत्नी विंदा देवी पुलिस के साथ श्मशान घाट पर पहुंची और पति की मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस ने चिता से शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस चिता की लकड़ी हटाकर शव को बाहर निकाल कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गांव वालों ने बताया कि बीमाशी से उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी 12 वर्ष से मायके रहती थी। उनका आरोप है कि संदिग्ध हालत में मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed