फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amin will find the address of 1434 farmers

किसान सम्मान निधि योजना का हाल

Tue, 17 Aug 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Amin will find the address of 1434 farmers
अमीन खोजेंगे 1434 किसानों का पता
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम-पते ढूंढना मुश्किल
एक से दो बार लाभ पा चुके 1434 किसानों के साथ है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक से दो बार लाभ पा चुके तहसील क्षेत्र के 1434 किसानों का पता नहीं चल पा रहा है। कृषि विभाग की तरफ से इन किसानों का डाटा तहसील को उपलब्ध कराया गया है। अब एसडीएम के निर्देश पर तहसील के अमीन इन किसानों का पता लगाने में जुटे हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों को अलग-अलग किस्तों में एक वर्ष में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। कृषि विभाग की तरफ से यह योजना शुरू होने के बाद जिन किसानों ने पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ लिया है, अब उन किसानों के आधार को बैंक खाते से मिलान किया जा रहा है। कृषि विभाग की तरफ से तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराए गए डाटा में कप्तानगंज ब्लॉक के 1434 किसानों का पता नहीं चल पा रहा है। इन किसानों की तरफ से उपलब्ध कराए गए नाम और पता का मिलान नहीं हो पा रहा है। इससे इन किसानों के खाते में भेजी जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि को रोककर इनकी तलाश की जा रही है। अब ऐसे किसानों की सूची कृषि विभाग की तरफ से तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराकर उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके लिए तहसील प्रशासन की तरफ से अमीनों को जिम्मेदारी दी गई है। एडीओ (एजी) अशोक चौरसिया ने बताया कि कप्तानगंज क्षेत्र में 1434 किसानों की तरफ से उपलब्ध कराए गए पते गलत हैं। इनकी सूची तहसील प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। एसडीएम देशदीपक सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से मिली सूची के आधार पर उन किसानों के बैंक खाते को आधार बनाकर सही पते की जानकारी जुटाने के लिए अमीनों को जिम्मेदारी दी गई है। अमीन संबंधित बैंक से संपर्क कर किसानों के सही पते की जानकारी प्राप्त तहसील को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed