फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Amiamay Malviya was elected as the President for the second time.

Kushinagar News: तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव

Fri, 06 Jan 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Amiamay Malviya was elected as the President for the second time.
तहसील बार एसोसिएशन खड्डा के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारीगण। - फोटो : KUSHINAGAR
दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए अमियमय मालवीय
विज्ञापन

खड्डा। तहसील परिसर में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की तहसील इकाई का गठन हुआ। इसमें लगातार दूसरी बार अमियमय मालवीय तहसील इकाई के अध्यक्ष चुने गए।

शुक्रवार की सुबह 11 बजे तहसील परिसर में बने मतदान कक्ष में मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक चले मतदान में कुल 58 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी भानू प्रताप पांडेय, कैलाश सिंह, विपिन विहारी लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र जायसवाल की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष अमियमय को 31 व गिरिजाशंकर पांडेय को 24 मत मिले। इस तरह अमियमय को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह महामंत्री पद के लिए निवर्तमान महामंत्री अनूप मिश्रा को 25 व हीरालाल कुशवाहा को 30 मत मिले। इस तरह हीरालाल को महामंत्री चुना गया। इनके अलावा निर्विरोध रूप से अमितोष जायसवाल को उपाध्यक्ष, अखिलेश पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed