फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ambulance in traffic

जाम में आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस

Wed, 19 Oct 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
ambulance in traffic
डिप्टी सीएम की फ्लीट गुजरने के दौरान लगे जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
जाम में आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस
विज्ञापन

- डिप्टी सीएम के आगमन पर एनएच 28बी पर लगाए गए थे बैरिकेड
संवाद न्यूज एजेंसी
साखोपार। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देवरिया जिले के पथरदेवा में आयोजित कृषि मेला में जाने के लिए एनएच-28बी पर बैरिकेड लगाए गए थे। इस दौरान आधे घंटे तक जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। उसे जाने के लिए पुलिसकर्मियों ने रास्ता नहीं दिया।
डिप्टी सीएम के आने पर एनएच-28बी कसया-पडरौना मार्ग स्थित बैरिया चौराहे पर बैरिकेडिंग के कारण आधा घंटा तक जाम लगा रहा। इस दौरान मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। एंबुलेंस चालक के बार-बार कहने पर भी उसे रास्ता नहीं दिया गया। जाम से अन्य लोगों को भी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मियों का कहना था कि जब तक डिप्टी सीएम एयरपोर्ट से देवरिया के लिए नहीं चले जाते, तब तक आवागमन बहाल नहीं होगा। डिप्टी सीएम के जाने पर ही आवागमन बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed