फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Alleging obstruction in house construction, a hunger strike was started at the doorstep.

Kushinagar News: मकान निर्माण में बाधा का आरोप शुरू किया दरवाजे पर अनशन

Sat, 10 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Alleging obstruction in house construction, a hunger strike was started at the doorstep.
बनकटा बाजार। मकान निर्माण में कथित बाधा और सुरक्षा की मांग को लेकर नाथा पट्टी निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार को अनशन पर बैठ गया। उन्होंने पड़ोसियों पर निर्माण कार्य रोकने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे बाबर अली ने कहा कि उनकी मां जैबुन निशा के नाम आबादी की जमीन पर घरौनी दर्ज है। इसी जमीन पर वह मकान बनवा रहे हैं। उनका कहना है कि मकान की तीन तरफ की दीवारें बन चुकी हैं और पश्चिम दिशा में दो पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं। उन्होंने जमीन को लेकर किसी तरह का विवाद होने से इनकार किया है। उन्होंने पड़ोसी शाहिद और रियासत पर निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मकान निर्माण में आ रही बाधा दूर करने, सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कसया एसडीएम जी. अक्षय दीपक ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed