फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of molestation and assault against a woman heading to the fields; FIR registered.

Kushinagar News: खेत जा रही महिला से छेड़खानी और मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Allegations of molestation and assault against a woman heading to the fields; FIR registered.
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत जा रही महिला से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने रास्ते में रोककर अभद्रता की। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, वह अपने रिश्तेदार के घर से खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुखल ने उसका दुपट्टा खींचते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों के परिजन भी पहुंच गए और महिला व उसके साथ मौजूद बुजुर्ग से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने महिला के जेवर भी छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला व उसके परिजन को चोटें भी आई हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुखल, जय गोविंद व राम भवन और उनकी पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed