फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of a woman's death at a private hospital due to medical negligence; family members create an uproar.

Kushinagar News: इलाज में लापरवाही से निजी अस्पताल में महिला की मौत का आरोप, परिजन का हंगामा

Sat, 24 Oct 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Allegations of a woman's death at a private hospital due to medical negligence; family members create an uproar.
निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद हाटा सीएचसी पर जुटे परिजन और मौजूद पुलिस कर्मी। 
परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
विज्ञापन

पुलिस को परिजनों को तहरीर दिया, दोपहर में इलाज के दौरान हुई घटना
हाटा। हाटा नगर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के मुंडेरा चंद गांव के निवासी श्रीनिवास ने बताया कि उनकी पत्नी गीता देवी (50) मधुमेह से पीड़ित थीं। उनका इलाज हाटा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को करीब 11 बजे उन्हें इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद गीता देवी की मौत हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गीता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी मरीज की जान गई है। मृतका के पति श्रीनिवास ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed