फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   allegation of beating

Kushinagar News: दबंगों से बचा लीजिए साहब, घर में घुसकर गर्दन पर चला दिया चाकू

Wed, 26 Jul 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
allegation of beating
फोटो समाचार
विज्ञापन


-घर आने पर जान से मारने की दी धमकी, एसपी से मिली पीड़ित
-एक सप्ताह में दो बार महिलाओं को पीटा, पुलिस बोली आपसी विवाद
-कुबेरस्थान पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। घर में सो रही महिला की गर्दन काटने का प्रयास दबंगों ने किया। खून से लथपथ महिला को घरवाले जिला अस्पताल में भर्ती कराए। दस दिन के अंदर दूसरी बार पीड़ित परिवार पर लाठियां बरसाई गई हैं। घर आने पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। कई दिन से यह कुनबा रिश्तेदारों के घर रात गुजार रहा है। बुधवार को एसपी से मिलकर पीड़ित महिला ने कुबेरस्थान पुलिस पर मिलीभगत और सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर गांव निवासी नूरजहां खातून दो दिन पूर्व अपने घर में सो रही थी। रात को पट्टीदारी का युवक सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गया और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। बेटे की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर बेहोश पड़ी नूरजहां को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोल्डर पर सामान्य धारा में मारपीट का केस दर्ज कर लिया। इसके पूर्व 14 जुलाई को आरोपी सोल्डर के परिवार के लोगों ने नूरजहां की पत्नी नजमा की पिटाई कर सिर फोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरजहां का आरोप है कि पट्टीदार से रास्ते को लेकर विवाद है, जिसे लेकर पंचायत हो चुकी है। लेकिन वह कुबेरस्थान थानेदार से मिलकर मारपीट कर रहा है और घर छोड़ने की धमकी दे रहा है। आरोपियों की दबंगई से तीन दिन से रिश्तेदार के घर पीड़ित परिवार रह रहा है।

एसपी धवल जायसवाल से मिलकर महिलाओं ने दबंगों की दबंगई सुनाई। एसपी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घर पर रहने की बात कही।
कुबेरस्थान थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि पट्टीदारों का आपसी विवाद है। मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इसके पूर्व भी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपियों से मिलीभगत का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed