फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   alert : security tighten

कश्मीर और स्वतंत्रता दिवस को लेकर सतर्कता बढ़ी

Tue, 13 Aug 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
alert : security tighten
छितौनी-बगहा पुल की सुरक्षा का जायजा लेते आरपीएफ के जवान । - फोटो : KUSHINAGAR
अलर्ट के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई चौकसी
विज्ञापन

छितौनी-बगहा रेल पुल, पनियहवा और खड्डा स्टेशन का सुरक्षा बलों ने लिया जायजा
खड्डा। स्वतंत्रता दिवस और कश्मीर के हालात को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। जनपद की सीमा से लगने वाले क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। खासकर छितौनी-बगहा रेल पुल, पनियहवा और खड्डा स्टेशन का सुरक्षा बलों ने जायजा लिया।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जारी अलर्ट के बाद गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। छितौनी-बगहा रेल पुल को पूर्व में माओवादियों की तरफ से नुकसान पहुंचाने की दी गई धमकी के बाद से ही सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाती रही है।
विज्ञापन

एनएच-727 से होकर बिहार व नेपाल तक आवागमन होता रहता है। इस रूट से नेपाल, बिहार, यूपी व देश की राजधानी दिल्ली को ट्रेनें आती-जाती हैं। आरपीएफ कप्तानगंज के इंसपेक्टर मुकेश सिंह की अगुवाई में पुल सहित आने जाने वाली ट्रेनों व स्टेशन की सघन तलाशी ली गई। इस अभियान में एसआई सुरेशचंद पांडेय, बृजसुंदर, सिपाही रामनरेश यादव, मोलई प्रसाद आदि शामिल थे। इसके अलावा खड्डा पुलिस भी बिहार बार्डर सहित नदी के रास्तों पर कड़ी निगरानी रख रही है। आरपीएफ कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस व कश्मीर के हालात को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। छितौनी-बगहां पुल सहित रेल खंड पर सघन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
पडरौना। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को सभी संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कुशीनगर के मुख्य मंदिर, माथा कुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के अलावा पडरौना और कसया रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग की गई। इसमें पुलिस विभाग का डॉग स्क्वॉड भी शामिल था।

एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रकार की खलल न पड़े, इसलिए जनपद के सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि कुशीनगर के बौद्घ मंदिरों के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण स्थलों और बस एवं रेलवे स्टेशनों पर मौजूद लोगों तथा उनके सामानों की तलाशी ली गई। यह कार्य देर शाम तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed