{"_id":"62a62eb960a3603c1a797476","slug":"ajay-lalloo-protest-kushinagar-news-gkp4401109165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यवसायी की हत्या का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यवसायी की हत्या का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उतरे अजय लल्लू, दिया धरना
बनकटा बाजार (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले हुई हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। रविवार को कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।
धरने को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस सरकार में अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अजय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को अमरेंद्र मल्ल, मनोज सिंह, जहरूदीन अंसारी, विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल, पलटन यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व्यास ओझा ने किया। इस दौरान सुरेश पटेल, हरिकेश पांडेय, स्वर्ण कारोबारी के बड़े पुत्र किशन वर्मा, छोटे अमन वर्मा, अनूप वर्मा, हरिशंकर वर्मा, बाबू नंदन सिंह कुशवाहा, महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
छह जून को हुई थी हत्या
पटहेरवा के नारायनपुर कोठी में सर्राफा व्यवसायी की छह जून सोमवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। दुकान में शव खून से सना मिला। पुलिस और डाग स्क्वाड ने जांच पड़ताल कर मौके से साक्ष्य एकत्र किया। देवरिया सदर के रामगुलाम टोला के रहने वाले 50 वर्षीय जयराम वर्मा नारायनपुर कोठी में बारह वर्ष से आभूषण की दुकान चलाते थे। वह दुकान में ही रहते थे। आसपास के लोगों के अनुसार सोमवार रात आठ बजे दुकान बंद कर वह नजदीकी होटल में भोजन करने गए। लगभग 10 बजे वह टहलने के बाद कुछ समय तक दुकान में ही टीवी देखे। फिर दुकान के बाहर चारपाई लगाकर सो गए। मंगलवार सुबह आठ बजे तक दुकान नहीं खुलने पर आसपास के दुकानदार आवाज दिए तो कोई जवाब नहीं मिला। लोग जब दुकान पर पहुंचे तो देखे कि शटर गिरा था, ताला खुला था। शटर उठाए तो देखे कि व्यवसायी का खून से लथपथ शव पड़ा था। इस मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है।