{"_id":"61abaa9145591a7a382b8f47","slug":"ajad-club-was-victory-match-kushinagar-news-gkp418702897","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद क्लब फाजिलनगर ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद क्लब फाजिलनगर ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद क्लब फाजिलनगर ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
मदनी क्लब मेहा और आजाद क्लब फाजिलनगर के बीच हुआ फाइनल मैच
जोगिया बिचली पट्टी में यूथ क्लब की ओर से किया गया था आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर (कुशीनगर)। क्षेत्र के जोगिया बिचलीपट्टी गांव में यूथ क्लब जोगिया की ओर से आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। स्व. शिवसागर सिंह खेल ग्राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजाद क्लब फाजिलनगर और मदनी क्लब मेहा के बीच हुआ। इसमें फाजिलनगर की टीम ने पेनॉल्टी शूटआउट में 5-2 से मदनी क्लब मेहा को पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
फाइनल मैच के पहले हॉफ में मदनी क्लब मेहा ने दो गोल कर आजाद क्लब फाजिलनगर पर बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में फाजिलनगर की टीम ने दो गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। बाद में पेनॉल्टी शूटआउट में आजाद क्लब फाजिलनगर ने 5-2 से मैच जीत लिया। पूरे मैच में बेस्ट खिलाड़ी का खिताब आजाद क्लब फाजिलनगर के कप्तान शकील अहमद को दिया गया, जबकि बेस्ट गोलकीपर मेहा के खिलाड़ी अनीश अहमद को प्रदान किया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. केपी कुशवाहा व सेवानिवृत्त आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. केपी कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उसे निखारने की। खेल को खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपने कॅरियर को आगे ले जा सकते हैं। कहा कि खेल में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। मैच के निर्णायक मकसूद आलम रहे, जबकि रहमत अली और प्रभात मिश्र लाइनमैन रहे। कमेंट्री आलम सिद्दीकी ने की। इस दौरान हियुवा नेता चंदप्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ राजन शुक्ला, विजय शंकर तिवारी, वाल्मीकि राय, इसराइल अंसारी, नित्यानंद सिंह, कौशल किशोर सिंह, भुनेश्वर राय, ओंकार राय, सिकंदर गौंड़, हदीश अंसारी, मुन्ना, कुतुबुद्दीन अंसारी, तौकीर, सद्दाम हुसैन, मैतुल मस्ताना, सोनू गुप्ता, विनीत कुमार बंटी, आजाद अंसारी, चंदन दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।