फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Airport has six acres of land and the need is needed

एयरपोर्ट के लिए छह एकड़ और भूमि की है जरूरत

Sun, 04 Mar 2018 11:42 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 04 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Airport has six acres of land and the need is needed
एयरपोर्ट। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कसया। 199 करोड़ रुपये की लागत से कुशीनगर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान जल्द शुरू कराने के लिए छह एकड़ जमीन का अधिग्रहण अभी और किया जाना है। इसका निर्माण करा रही कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम फेज का कार्य पूरा हो चुका है और दूसरे फेज का भी कार्य खत्म होने के कगार पर है। बहुत कम काम बचा हुआ है, जिन्हें इसी माह में पूरा कराने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए लगभग 21 किलोमीटर की दूरी में बाउंड्रीवाल नीरज कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत और 3200.60 मीटर लंबाई में करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से गुड़गांव की कंपनी केसीसी ने रनवे और आइसोलेशन का कार्य पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन


 एयरपोर्ट के लिए अभी भलुही मदारीपट्टी, नकहनी, बेलवा दुर्गा राय, नरायनपुर के किसानों से लगभग छह एकड़ जमीन लेने की कवायद जारी है। बताया यह भी जा रहा है कि इन गांवों के लगभग 193 किसानों से भूमि लेने के लिए करीब सात करोड़ रुपये आवंटित किया जाना है। इसकी प्रक्रिया में तेजी से राजस्व टीम पूरा करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हवाईपट्टी से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से वर्ष 2010 में 11 गांवों के किसानों की कुल 404.35 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी। इसके अलावा ग्रामसभाओं की भी 21.61 एकड़ भूमि अधिग्रहित हुई थी, जबकि पूर्व में नागरिक उड्यन विभाग के पास 111.45 एकड़ जमीन मौजूद थी। इसके अलावा किसानों की सहमति से 47.24 एकड़ जमीन भी अधिग्रहित की गई। शाहपुर, नरायनपुर, मिश्रौली, बेलवादुर्गा राय, नीबीं, बेलवा रामजस, पतया, नकहनी, परसहवा, नरकटिया खुर्द, खोराबर की जमीन ली गई थी। 


पूर्व में अधिग्रहण  के दौरान भलुही मदारीपट्टी के किसानों की जमीन जिला प्रशासन की ओर से नहीं ली गई थी, लेकिन अब 15 गाटों से करीब 1.484 हेक्टेयर जमीन करीब 50 किसानों से लिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। 


डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि एयरपोर्ट के बीच में आने वाली प्रस्तावित जमीन को लिया जाना है। इसकी प्रक्रिया जारी है। जल्द ही पूरा कराकर छह एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिला प्रशासन एयरपोर्ट से जुड़ी कमियों को जल्द पूरा कराने के लिए तत्पर है। 



एयरपोर्ट निर्माण की निगरानी कर रही कंपनी राइट्स के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज श्रीवास्तव का कहना है कि प्रस्तावित जमीन मिल जाने से अधूरे पड़े कार्य भी जल्द पूरे करा लिए जाएंगे। उसके बाद उड़ान के लिए एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed