फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ahibran jayanti conduct

एकदूसरे के सहयोग से मजबूत बनता है समाज : ओमप्रकाश

Mon, 27 Dec 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
ahibran jayanti conduct
एकदूसरे के सहयोग से मजबूत बनता है समाज : ओमप्रकाश
विज्ञापन

- नगर में दो जगह मनाई गई अहिबरन महाराज की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर में दो जगहों पर अहिबरन महाराज की जयंती मनाई गई। नगर के बाघनाथ चौराहे और पटना मिश्रौली मोहल्ले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया।
नगर के बाघनाथ चौराहे पर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अहिबरन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने गीत आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि यह समाज हमेशा से ही सर्व समाज के लिए कार्य करता रहा है लेकिन समाज को अपनी एकता के लिए भी कार्य करने की जरूरत है। ऐसे में समाज के लोगों को एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। तभी समाज का उत्थान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सेल टैक्स कमिश्नर वीपी बरनवाल, जोखन प्रसाद बरनवाल, धर्मेद्र बरनवाल, प्रतीक बरनवान, शक्ति सामंत, पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार बरनवाल उर्फ राजू, सिद्ध कुमार, संतोष कुमार, सत्यम, निरंकार, सोनू, अवधेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

पटना मिश्रौली मोहल्ले में आयोजित हुए कार्यक्रम में लोगों ने अहिबरन महाराज की शोभा यात्रा निकाली और जयकारे के साथ भ्रमण किया। इस कार्यक्रम में आयोजक अरविंद कुमार बरनवाल ने कहा कि यह बरनवाल समाज का एक गैर राजनीतिक संगठन है। इसका उद्देश्य बरनवाल समाज को एकजुट करना है। इस दौरान प्रवीण कुमार बरनवाल, दीपक बरनवाल, मोहन बरनवाल, दुर्गेश बरनवाल, विनय बरनवाल, संतोष बरनवाल, राहुल बरनवाल, चंदन बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed