{"_id":"5faa91988ebc3e9b7c13c3b1","slug":"agitation-for-action-against-accused-kushinagar-news-gkp3727536180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन
पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक के जौरा मनराखन गांव में बीते पांच नवंबर को एडीओ पंचायत पर हुए हमले के आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज ब्लाक कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने कहा कि इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी जा चुकी है। लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ब्लॉक कर्मचारी आहत हैं। इस दौरान एडीओ आईएसबी नर्वदेश्वर तिवारी, राजकिशोर, रविंद्र सिंह, तारिक अली, अशोक कुमार यादव, पंकज मिश्रा, अमित राय, अमरनाथ श्रीवास्तव, मनीष कुमार, दिनेश कन्नौजिया, रंजना प्रजापति, शिब्बू राय, कृष्णा यादव, भागवत गुप्ता, लल्लन, मिठाई लाल, गोपी प्रसाद, प्रेमचंद्र सैनी, विनोद जायसवाल, सुरेश शर्मा, रविंद्र किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।