फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitation for action against accused

आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2020 06:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
agitation for action against accused
आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक के जौरा मनराखन गांव में बीते पांच नवंबर को एडीओ पंचायत पर हुए हमले के आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज ब्लाक कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने कहा कि इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी जा चुकी है। लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ब्लॉक कर्मचारी आहत हैं। इस दौरान एडीओ आईएसबी नर्वदेश्वर तिवारी, राजकिशोर, रविंद्र सिंह, तारिक अली, अशोक कुमार यादव, पंकज मिश्रा, अमित राय, अमरनाथ श्रीवास्तव, मनीष कुमार, दिनेश कन्नौजिया, रंजना प्रजापति, शिब्बू राय, कृष्णा यादव, भागवत गुप्ता, लल्लन, मिठाई लाल, गोपी प्रसाद, प्रेमचंद्र सैनी, विनोद जायसवाल, सुरेश शर्मा, रविंद्र किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed