फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitated musahar ladies made gherao

मुसहर महिलाओं ने किया बीडीओ का घेराव

Fri, 06 Dec 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
agitated musahar ladies made gherao
बीडीओ विशुनपुरा का घेराव करतीं मुसहर समाज की महिलाएं। - फोटो : KUSHINAGAR
मुसहर महिलाओं ने किया बीडीओ का घेराव
विज्ञापन

गांवों में चौपाल लगाकर योजनाओं का लाभ देने के आश्वासन पर मानीं
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। पांच गांवों की मुसहर महिलाओं ने शुक्रवार की दोपहर बाद योजनाओं का लाभ से वंचित किए जाने का आरोप लगाकर बीडीओ विशुनपुरा का घेराव किया। गांवों में चौपाल लगाने के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं।
विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर खेसिया, पकहां, विंदवलिया, अकबरपुर और पटेरा गांवों की काफी संख्या में मुसहर महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली से पहुंची। बीडीओ के क्षेत्र में रहने के कारण काफी देर तक ब्लॉक पर जमी रही। दोपहर बाद बीडीओ आनंद प्रकाश के आने के बाद कार्यालय में उनका घेराव कर विरोध जताया। घेराव कर रही मुसहर महिलाओं का आरोप था कि अंत्योदय राशन कार्ड, आवास, पेंशन आदि का पात्र होने के बाद भी लाभ नहीं दिया गया है। बीडीओ ने इन सभी गांवों में चौपाल लगाने का आश्वासन दिया जिसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन

इस दौरान हरेंद्र, पनवा देवी, रंभा, सुमन देवी, संतोषी देवी, विंदा देवी, उपासी देवी, सुखली, शांति देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही। बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि अगले सप्ताह से इन सभी गांवों में चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed