फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Again there was a threat to blow up the Ram temple a month ago this person had done this audacity

UP: फिर मिली राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, एक माह पहले भी इस शख्स ने की थी ये हिमाकत

Sat, 29 Jun 2024 11:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गंगुआ बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगुआ बाजार Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jun 2024 11:15 PM IST
सार

यूपी के कुशीनगर स्थित पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव के 16 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार की रात डॉयल 112 पुलिस को फोन कर अयोध्या राम मंदिर उड़ाने की धमकी दे दी।

विज्ञापन
Again there was a threat to blow up the Ram temple a month ago this person had done this audacity
अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब एक माह पूर्व डॉयल 112 पुलिस को फोन कर राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले किशोर ने फिर से शुक्रवार की रात डॉयल 112 पुलिस को फोन पर मंदिर उड़ाने की धमकी दे डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस शुक्रवार की रात को ही किशोर को उसके गांव से हिरासत में ले लिया। आरोपी किशोर मंदबुद्धि का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

यूपी के कुशीनगर स्थित पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव के 16 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार की रात डॉयल 112 पुलिस को फोन कर अयोध्या राम मंदिर उड़ाने की धमकी दे दी। किशोर की ओर से धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। आनन-फानन में साइबर सेल की मदद से मोबाइल को ट्रेस कर रात में ही भारी संख्या में पुलिस किशोर के गांव पहुंच गई और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पटहेरवा पुलिस ने माना कि आरोपी एक माह पहले 27 मई की रात को भी राम मंदिर उड़ाने की धमकी देकर पुलिस को परेशान किया था। तब पुलिस को गांव वालों ने बताया था कि आरोपी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसीलिए वह इस तरह की शरारत कर रहा है। 

विज्ञापन

लोगों की बातों को सुनकर व किशोर और उसके परिवार समेत अन्य रिश्तेदारों के बारे में सभी प्रकार की जांच पड़ताल के बाद कोई आपराधिक कनेक्शन नहीं मिलने पर पुलिस ने किशोर को छोड़ दिया था। अब आरोपी एक माह बाद फिर से राम मंदिर उड़ाने की धमकी दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर एक माह पूर्व 27 मई को भी राम मंदिर उड़ाने की धमकी दी थी। शुक्रवार रात को भी डॉयल 112 पर फोन कर धमकी दी है। आरोपी हिरासत में है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed