फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   after taking thumb impression not provided ration

कार्डधारकों का अंगूठा लगवाकर नहीं दिया राशन, एसडीएम ने की जांच

Thu, 23 Apr 2020 05:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
after taking thumb impression not provided ration
मोरवन गांव में अंगूठा लगवाकर अनाज न देने की शिकायत पर कोटेदार की जांच करते एसडीएम अरविंद कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
कार्डधारकों का अंगूठा लगवाकर नहीं दिया राशन, एसडीएम ने की जांच
विज्ञापन

रामकोला। मोरवन गांव की कोटे की दुकान बृहस्पतिवार को राशन वितरण में गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर व गोदाम का सत्यापन किया। इसके बाद शिकायत करने वाले कार्डधारकों का भी बयान दर्ज किया गया। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को पूरे मामले की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
इस गांव के कोटेदार रामप्रीत के अस्वस्थ होने पर उनका लड़का दुकान चलाता है। सोमवार से कार्डधारक आरोप लगा रहे थे कि फिंगरप्रिंट लेने के बाद अनाज नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गादत्त से भी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। पूर्ति निरीक्षक ने नोडल अफसर व गांव के सेक्रेटरी नंदलाल सिंह को राशन दिलवाने के निर्देश दिया था। परंतु राशन का वितरण नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ही ग्रामीण कोटेदार के यहां राशन के लिए पहुंच गए। अनाज नहीं मिलने पर एसडीएम कप्तानगंज अरविंद कुमार को सूचना दी गई। एसडीएम और नायब तहसीलदार मोरवन गांव पहुंचे तो वहां सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गादत्त अपने लिपिक अरविंद के साथ मौजूद थे। एसडीएम ने कोटदार के पुत्र को बुलवाया और स्टॉक रजिस्टर तथा गोदाम की जांच की। इसके बाद उन कार्डधारकों का बयान दर्ज किया गया, जिनका फिंगरप्रिंट लगवाकर भी राशन नहीं दिया गया है। कोटेदार के पुत्र ने बताया कि उसे नि:शुल्क वितरण के लिए 144 क्विंटल चावल मिला था। अब तक 101 क्विंटल चावल वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक दुर्गादत्त का कहना है कि रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई होगी। इसके अलावा जिन लोगों ने ई पास मशीन पर निशान नहीं लगाया है वे बगल के फरना गांव के कोटे की दुकान पर जाकर अपना फिंगरप्रिंट लगाकर नि:शुल्क चावल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed