{"_id":"38cb3f732a65fd27ee96aec6ab31bddc","slug":"after-poling-battle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान बाद हुई मारपीट में कई घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान बाद हुई मारपीट में कई घायल, दो रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा कोतवाली के गांव बेलवा सुदामा निवासी जनार्दन सिंह जिला पंचायत सदस्य पद के एक उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट थे। मतदान के दौरान एक दूसरे उम्मीदवार के परिवार के लोगों से बुथ पर कहासूनी हो गई।
लेकिन मामला वही शांत हो गया। शनिवार की देर रात कुछ लोग बेलवा सुदामा गांव में आए और जनार्दन सिंह को लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि अपने गांव के निवासी को पीटता देख गांव के लोग गुस्से में आ गए और हमलावरों को दौड़ा लिया और एक व्यक्ति को पकड़ कर उसकी पिटाई कर खंभे में बांध दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और खंभे में बांधे गए व्यक्ति को खोल कर हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां से उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर पिटाई से घायल जनार्दन सिंह को भी हाटा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने हाटा-कप्तानगंज मार्ग को रात में जाम कर दिया।
पुलिस ने पहुंचे कर लोगों को समझा कर जाम समाप्त करा दिया। इस सबंध में कोतवाल बृजेश वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।