{"_id":"622c99c57021123ebb472cc9","slug":"after-pm-modi-cm-yogi-call-106-year-old-former-mla-bhulai-bhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने किया फोन: 106 वर्षीय पूर्व विधायक भुलई भाई का जाना हाल, जानें- दोनों में क्या हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने किया फोन: 106 वर्षीय पूर्व विधायक भुलई भाई का जाना हाल, जानें- दोनों में क्या हुई बात
Sat, 12 Mar 2022 06:31 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Mar 2022 06:31 PM IST
सार
सीएम से फोन पर वार्ता के दौरान पूर्व विधायक भुलई भाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आपको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
106 वर्षीय पूर्व विधायक भुलई भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र के पगार गांव के निवासी पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई को शनिवार की शाम करीब पौने चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन किया और उनका हालचाल पूछा। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फोन पर पूर्व विधायक का हालचाल पूछ चुके हैं।
विज्ञापन
सीएम से फोन पर वार्ता के दौरान पूर्व विधायक भुलई भाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आपको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। विधानसभा नाव के दौरान पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किए थे।
विज्ञापन
फोन कटने के बाद पूर्व विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे थे। इस दौरान उनके परिवार के अनूप कुमार चौधरी, कन्हैया चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन