फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After all, how will the patients get relief

इंस्टॉल नहीं हो पाईं डायलिसिस मशीनें, आखिर कैसे मिलेगी मरीजों को राहत

Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
After all, how will the patients get relief
जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में बालिका का इलाज करते डॉ. राजेश कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
इंस्टॉल नहीं हो पाईं डायलिसिस मशीनें, आखिर कैसे मिलेगी मरीजों को राहत
विज्ञापन

प्रतिदिन 30 मरीजों की होती है डायलिसिस, फिर भी तीन महीने की चल रही वेटिंग
कुशीनगर। किडनी के मरीजों की संख्या जिले में बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए पांच नई डायलिसिस मशीनें तीन माह पहले जिला अस्पताल में मंगाई गई थीं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण इन्हें इंस्टॉल नहीं किया जा सका है। इससे ये मशीनें उपयोग में नहीं हैं। लिहाजा तीन महीने से मरीज डायलिसिस के लिए नंबर लगाए बैठे हैं।
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना जनवरी 2018 में हुई थी। तत्कालीन डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। यह यूनिट लगने के बाद चार हजार से अधिक मरीजों को लाभ मिल चुका है। शुरुआत में यहां पांच मशीनें उपलब्ध हुईं। बाद में मरीजों की संख्या बढ़ी तो इसे बढ़ाकर दस कर दी गईं। इसमें एक मशीन हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए है। जबकि नौ मशीनों से किडनी रोगियों की डायलिसिस होती है। प्रतिदिन 30 मरीजों की डायलिसिस होती है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। मरीजों के कई दिनों तक प्रतीक्षा सूची में होने की वजह से जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से पांच और मशीनों की मांग की गई थी। पांच नई मशीनें तीन महीने पहले मिल भी गईं, लेकिन इंस्टॉल तक नहीं की जा सकी हैं।
विज्ञापन

..
एनएचएम से मिली हैं मशीनें
जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि पांचों मशीनें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मिली हैं। इन्हें आए तीन महीने हो गया, लेकिन इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
90 मरीज हैं प्रतीक्षा सूची में
जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस यूनिट के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मशीनों के इंस्टॉलेशन के लिए एनएचएम लखनऊ की इजाजत मिलनी जरूरी है। तभी इंजीनियर आकर इसे इंस्टॉल करते हैं। बुधवार को ही रिमाइंडर भेजा गया है। जनपद में किडनी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 मरीजों की डायलिसिस होने के बावजूद करीब 90 मरीज प्रतीक्षा सूची में हैं।
..
क्यों जरूरी है डायलिसिस
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों की किडनी काम नहीं करती है और किडनी ट्रांसप्लांट नहीं करा सकते, उनके बचाव के लिए डायलिसिस ही उपाय है। इसके जरिए कृत्रिम रूप से किडनी की सफाई होती है। मरीज की आवश्यकता के अनुसार एक, दो या इससे अधिक बार प्रति सप्ताह डायलिसिस करनी पड़ती है। निजी डायलिसिस सेंटर में प्रति डायलिसिस के तीन से चार हजार रुपये लगते हैं। जबकि जिला अस्पताल में यह निशुल्क है।

...
कोट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को कई पत्र भेजकर अनुरोध कर चुके हैं कि इन मशीनों को इंस्टॉल कराकर चालू करा दिया जाए। अब तक मशीनें जस की तस पड़ी हैं।
डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed