{"_id":"61379f858ebc3e17096d26c8","slug":"after-40-days-two-yards-of-land-got-kushinagar-news-gkp4083032164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से आया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से आया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 दिन बाद नसीब हुई दो गज जमीन
दुबई से आया गुलाबुद्दीन का शव, मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। दुबई से गुलाबुद्दीन का शव 40 दिन बाद घर लाया गया। इसके बाद परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। दुबई में दोस्त ने ही चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। रोते-बिलखते परिजनों ने शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
खड्डा थानाक्षेत्र के एकडंगा गांव निवासी गुलाबुद्दीन दो साल पहले रोजी रोटी के सिलसिले में दुबई के अलकूज शहर गए थे। गुलाबुद्दीन वहां एक कंपनी में फर्नीचर का कार्य कर रहे थे। उनके साथ ही नेबुआ नौरगिया थानाक्षेत्र के शोभा छपरा गांव निवासी सलमान भी रहता था। परिजनों के मुताबिक गुलाबुद्दीन ने सलमान को पैसा उधार दिया था। उनको पिछले महीने मुहर्रम में घर लौटना था। इस वजह से सलमान से पैसे की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर 30 जुलाई को दोनों में विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि सलमान ने चाकू मार दिया। घायल गुलाबुद्दीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तब से परिजन शव लाने के प्रयास में थे। दुबई पुलिस सलमान को गिरफ्तार कर वहां के कानून के हिसाब से कार्रवाई कर रही है। गुलाबुद्दीन के शव को सुरक्षित रखा गया था। कानूनी कार्यवाही पूर्ण होने पर सोमवार को शव लखनऊ हवाई अड्डा लाया गया। परिजन एंबुलेंस से शव को लेकर मंगलवार को एकडंगा पहुंचे। गुलाबुद्दीन की पत्नी सगीरजहां, तीन बेटियों और बुजुर्ग मां उल्फाती का रो-रोकर बुरा हाल था।