फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   after 10 month missed lady found in nepal

नेपाल में लापता महिला फेसबुक के जरिए 10 माह बाद मिली

Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
after 10 month missed lady found in nepal
नेपाल में लापता महिला फेसबुक के जरिए 10 माह बाद मिली
विज्ञापन

मथौली बाजर (कुशीनगर)। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद से लापता 45 वर्षीय महिला 10 माह बाद मिल गई है। मथौली बाजार क्षेत्र के बहुआस गांव की इस महिला को सामाजिक संगठन के आश्रय केंद्र में रखा गया था। फेसबुक पर इस महिला का फोटो देखकर रिश्तेदारों ने परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार की देर शाम परिजन इस महिला को लेकर घर पहुंचे।

फरवरी में बहुआस गांव की फूलमती गांव के लोगों के साथ बस से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई थी। दर्शन-पूजन के बाद मेले में खरीदारी के दौरान फूलमती गांव के अन्य लोगों से बिछड़ गई। साथ गए लोगों ने वहां काफी तलाश की लेकिन, फूलमती का कहीं पता नहीं चला। भटक रही फूलमती को नेपाल के लोगों ने मानव सेवा संस्थान रेठावरा (नेपाल) के आश्रय केंद्र में पहुंचा दिया। नेपाल के किसी व्यक्ति ने इस महिला का फोटो अपने फेसबुक पेज पर लगा दिया। इनका नाम और गांव का नाम भी लिखा। नेपाल निवासी निधि साहनी ने देखकर इसकी जानकारी अपने रिश्तेदार मथौली बाजार निवासी नंदू साहनी को दी। फोटो पहचानकर नंदू साहनी ने इसकी जानकारी बहुआस निवासी रामानंद सिंह को दी। नंदू साहनी के साथ रामानंद सिंह, मारकंडेय सिंह व अवधेश सिंह दो दिन पहले नेपाल में बताए पते पर पहुंचे। वहां पहचान पत्र दिखाया तो संस्था ने महिला को परिजनों से मिलाया। अपनों को देखकर फूलमती की आंखें भर आईं। संस्था से सुपुर्दगी में लेकर शुक्रवार की देर शाम को फूलमती को लेकर परिजन घर पहुंचे। परिवार व गांव के लोगों ने महिला को आश्रय देने वाली संस्था व सोशल मीडिया पर परिजनों तक सूचना पहुंचाने वालों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed