फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocates, businessmen, media workers will also get a comment

अधिवक्ता, व्यापारी, मीडियाकर्मियों को भी लगेगा टीका

Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Advocates, businessmen, media workers will also get a comment
अधिवक्ता, व्यापारी, मीडियाकर्मियों को भी लगेगा टीका
विज्ञापन

45 साल से अधिक उम्र वर्ग के लोगों को ही लगेगी कोरोनारोधी वैक्सीन
ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी चालक, फेरीवाले एवं निर्माण कर्मचारी भी लगवा सकेंगे टीका
टीकाकरण के मामले में कुशीनगर प्रदेश में 66वें स्थान पर
राकेश कुमार गौंड़
पडरौना (कुशीनगर)। कोविड टीकाकरण के संबंध में अच्छी खबर है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब अधिवक्ताओं, व्यापारियों और शिक्षकों सहित अन्य लोगों को भी कोविड का टीका लगेगा। कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाले मीडियाकर्मियों का टीकाकरण भी शुरू होने जा रहा है। इनके अलावा बैंक एवं बीमाकर्मी, ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी चालक और फेरीवालों को भी कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें उन्हीं लोगों को टीका लगाया जाएगा जो 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। ऐसे लोगों का टीकाकरण आठ अप्रैल से निर्धारित तिथियों पर होगा।
जनपद में भी कोरोना महामारी का खतरा फिर से बढ़ता जा रहा है। अब तक 379382 से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है, जिनमें 5793 लोग इस खतरनाक बीमारी से संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि 5676 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए 16 फरवरी को पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। उसके बाद हेल्थ वर्कर्स और फिर एक मार्च से 60 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों और 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया था। इधर, एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण चल रहा है।
विज्ञापन

एनएचएम की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर 45 वर्ष से अधिक उम्र के मीडियाकर्मियों, बैंक एवं बीमा कर्मचारियों, स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षकों, ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी चालक, फेरीवाले, अन्य सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, न्यायपालिका के कर्मचारी और अधिवक्ता व निजी विद्यालयों के कर्मचारियों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इनका टीकाकरण सुविधानुसार निकट के किसी भी कोविड टीकाकरण केंद्र पर हो सकता है। इनका टीकाकरण कराने के लिए इनके यूनियन एवं प्रतिनिधियों की मदद लिए जाने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तारीख में किसका होगा टीकाकरण
दिनांक- विशेष समूह से संबंधित कर्मचारी, जिनका टीकाकरण होगा
आठ एवं नौ अप्रैल- पत्रकार एवं मीडिया से संबंधित व्यक्ति, खुदरा एवं थोक व्यवसायी
10 अप्रैल- बैंक एवं बीमा कर्मचारी
12 से 14 अप्रैल- स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षक
15 से 16 अप्रैल- ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी चालक, फेरीवाले एवं निर्माण कर्मचारी
17 से 19 अप्रैल- अन्य सरकारी अधिकारी-कर्मचारी (फ्रंटलाइन वर्कर्स को छोड़कर)
20 से 21 अप्रैल- न्याय पालिका के कर्मचारी और अधिवक्ता
22 से 23 अप्रैल- निजी कार्यालयों के कर्मचारी
टीकाकरण में रैंकिंग खराब, प्रदेश में 66वां स्थान-
टीकाकरण के मामले में जनपद की रैंकिंग काफी खराब है। कुशीनगर जनपद प्रदेश में 17.64 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 66वें स्थान पर है। दो अप्रैल की कोविड वैक्सीनेशन कवरेज रिपोर्ट में कानपुर नगर 3.99 प्रतिशत अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है, जबकि सिद्धार्थनगर जिला 218.16 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहले स्थान पर है।

जिले में अब अधिवक्ता, शिक्षक, पत्रकार, व्यवसायी सहित ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी चालक, फेरीवाले एवं निर्माण कर्मचारियों का टीकाकरण भी शुरू होने जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले ऐसे लोगों का टीकाकरण भी आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इनके लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन तिथियों पर अपने निकट के किसी भी केंद्र पर पहुंचकर यह लोग टीका लगवा सकेंगे। टीकाकरण के मामले में जनपद काफी पीछे है। इसलिए जो लोग भी टीकाकरण की पात्रता के दायरे में आ रहे हैं, वह कोरोना महामारी से बचने के लिए टीका अवश्य लगवाएं।
-डॉ. संजय कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed