फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration freed government school land from encroachment

Kushinagar News: सरकारी स्कूल की जमीन को प्रशासन ने कराया कब्जामुक्त

Mon, 28 Oct 2024 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Administration freed government school land from encroachment
नेबुआ नौरंगिया में अतिक्रमण हटवाते खड्डा तहसीलदार महेश कुमार।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नेबुआ राय गंज के केरवनिया टोला में प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर निर्माण के समय से ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। डीएम के आदेश पर रविवार को खड्डा तहसीलदार महेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, बुलडोजर की मदद से कब्जा हटवाकर विद्यालय की जमीन मुक्त करा दी।

तहसीलदार ने बताया कि सरकारी स्कूल की जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने कब्जा करके खर पतवार, लकड़ी, पुवाल और झोपड़ी आदि डाल ली थी। प्रधानाध्यापक और गांव वालों की शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। रविवार को जमीन मुक्त करा दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपाल सूरज चौरसिया, करुणाकरण चौरसिया, संजय गुप्ता, उपनिरीक्षक रामायण यादव, ममता मौर्या, कांस्टेबल रोहित सरोज, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed