फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   administered oath of office with Holi Milan

होली मिलन के साथ पद की दिलाई शपथ

Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
administered oath of office with Holi Milan
कार्यक्रम। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। व्यापार मंडल पडरौना की ओर से रविवार को नगर के श्याम अतिथि भवन में शपथ ग्रहण और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने भी अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया। इसके बाद जनउपयोगी टेलीफोन निर्देशिका का विमोचन किया गया। 
विज्ञापन


दोपहर बाद शुरू हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसपी यमुना प्रसाद ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि व्यापारियों की सेवा के लिए हर समय पुलिस प्रशासन साथ खड़ा है। होली प्रेम, सद्भाव, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है। पूरे जिले के लोग भी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि लोगों के सहयोग से ही इस महापर्व को जिले में शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है। 
विज्ञापन


 इस समारोह में व्यापारी जगदंबा प्रसाद अग्रवाल को व्यापार शिरोमणि, शंकर प्रसाद बगड़िया, दीपक अग्रवाल, अजय गुप्ता, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, समाचार पत्र विक्रेता रंगलाल, नंद कुमार गोयल, निरंजन सर्राफ, हाजी अली रजा को अंग वस्त्र और सम्मान पत्र देकर के सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी यमुना प्रसाद ने मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जनउपयोगी टेलीफोन निर्देशिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीओ सदर नीतेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में कवियों ने हास्य कविता का पाठ किया। अंत में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर योगेंद्र प्रसाद जायसवाल, राजेश कुमार टेकरीवाल, संजीव कुमार गोयल, अजय कुमार सर्राफ, राजेश कुमार जायसवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, जगदंबा प्रसाद रूंगटा, प्रदीप कुमार चहाड़िया, आनंद कुमार अग्रवाल, हरेंद्र कुशवाहा, जगदंबा प्रसाद टिबड़ेवाल, महेंद्र अग्रवाल, प्रभात बंका, पवन कुमार गुप्ता, नलिन अग्रवाल, आशुतोष कुमार बंका, आदित्य अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शंकर प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed