{"_id":"626441914f21ff2ad175bfdd","slug":"action-will-be-taken-on-unfit-school-vehicles-kushinagar-news-gkp434419320","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनफिट स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनफिट स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनफिट स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें गाजियाबाद में हुए हादसे पर चर्चा की गई तथा इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
एडीएम देवीदयाल वर्मा ने कहा कि जनपद में संचालित स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान 23 से 29 अप्रैल तक की जाएगी। इसमें अनफिट मिलने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ चालन समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक स्कूल वाहन पर प्रबंधक, वाहन चालक का नाम और मोबाइल फोन नंबर अवश्य अंकित करें। चालक का चरित्र सत्यापन दस दिन के अंदर अवश्य कराएं। मानक से अधिक बच्चों को वाहन में न बैठाएं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि शनिवार को कसया, सपहा, फाजिलनगर एवं एनएच-28 पर 50 से अधिक संचालित स्कूली वाहनों की जांच की गई है। दस वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई।
इस दौरान डीआईओएस मनमोहन शर्मा, प्रभारी बीएसए पंकज सिंह, आरआई आरडी प्रसाद वर्मा, शेषनाथ सिंह, राकेश राय आदि मौजूद रहे। संवाद