{"_id":"671e86ead3668478a904a601","slug":"action-will-also-be-taken-against-spreading-misleading-information-on-social-media-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125532-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रामकोला थाने पर दीपावली छठ पुजा शान्ती प्रिय ढंग से मनाने के लिए बैठक को सम्बोधित करते एसडीएम क
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना परिसर में रविवार को दीपावली व छठ पूजा को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जरूरी जानकारी दी गई। एसडीएम व एएसपी ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसमें खलल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम कप्तानगंज योगेश्वर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए किसी भी पोस्ट को बिना सोचे-समझे शेयर न करें। अगर किसी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां नजर आ रही है, तो इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दें ताकि समय रहते ठोस कदम उठाए जा सके। एएसपी रितेश सिंह ने कहा कि रामकोला क्षेत्र में 165 लक्ष्मी पूजा पंडालों में प्रतिमाएं रखी जाएंगी। बिजली के तार के नीचे लोहे का पाइप लगाते समय सतर्कता बरतें।
त्योहार के दौरान अगर कोई शरारत कर रहा है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान सीओ खड्डा उमेश भट्ट, एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता, हरिशंकर तिवारी, रंजीत प्रसाद, एसआई रामबदन चौहान, दिनेश यादव, कांस्टेबल चंदन कुमार, शिवबदन यादव, बुनेला गुप्ता, जुल्फकार, प्रदीप वर्मा, प्रेमचंद मद्धेशिया, दुर्गेश पटेल, मौलाना आबिद अली, साहब जादा, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।