{"_id":"61bf727d5e26af37a36a7bcc","slug":"action-against-ancrochment-kushinagar-news-gkp420495784","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाकर राजस्व टीम ने पट्टेधारकों को कब्जा दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाकर राजस्व टीम ने पट्टेधारकों को कब्जा दिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाकर राजस्व टीम ने पट्टेधारकों को कब्जा दिलाया
- अतिक्रमणकारियों के विरोध के चलते कई लोगों को नहीं दिलाया जा सका पट्टे की जमीन पर कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। खड्डा तहसील क्षेत्र के गांव बैरागीपट्टी में रविवार को राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर पट्टे की जमीन से अतिक्रमण हटवाकर पट्टेधारकों को कब्जा दिलाया। लेकिन राजस्व टीम को कब्जा धारकों के विरोध के कारण गांव के कुछ पट्टाधारकों को बिना कब्जा दिलाए ही वापस लौटना पड़ा।
बैरागिपट्टी गांव में 1992 में गांव के नथुनी, जाजुल, शिवधर, असर्फी, विंध्याचल, रामरती, कांता, नथुनी, मोतीचंद आदि को पट्टे में जमीन मिली थी। इस जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पट्टाधारक मांग कर रहे थे। लेकिन जमीन अतिक्रमण होने से पट्टेधारकों को कब्जा दिलाने में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर बीते 13 दिसंबर को तीनबरदहा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि औरंगजेब खान ने डीएम एस राजलिंगम मांग पत्र देकर पट्टा धारकों को कब्जा दिलाने का मांग की थी। इसका संज्ञान लेकर डीएम ने तहसीलदार खड्डा को जमीन की पैमाइश कर पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था। रविवार को कानूनगो रमेश गुप्ता व लेखपाल रामेश्वर कुशवाहा पुलिस टीम के साथ जमीन पर कब्जा हटवाने पहुंचे। वहां जमीनों की पैमाइश कर कई पट्टाधारकों को कब्जा दखल कर दिया। अभी जमीन की पैमाइश चल ही रही थी, तभी कब्जा धारक विरोध करना शुरू कर दिए। इसके चलते राजस्व टीम ने कुछ पट्टाधारकों को बिना कब्जा दिलाए ही वापस लौटना पड़ा। कानूनगो रमेश गुप्ता ने बताया कि डीएम के आदेश पर पट्टाधारकों को कब्जा दिलाना था। रविवार को कई पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया गया है। कुछ कब्जेदार विरोध कर रहे थे, जिन्हें तीन दिन के भीतर कागज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि औरंगजेब खान, शशिकेश गोस्वामी, सोनू यादव और अमित सिंह आदि मौजूद थे।
गांव के लोगों ने जिलेदार को बंधक बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुआटार। टेकुआटार-सिधावें के बीच बहने वाली बकिया ड्रेन के सफाई के दौरान शनिवार को लोगों ने जिलेदार को बंधक बना लिया। काफी मान-मनौवल व उच्चाधिकारियों के आश्वासन के पर लोगों ने जिलेदार को छोड़ा।
विज्ञापन
सिधावें के टोला रईयापार में बकिया ड्रेन का सफाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जगह-जगह ग्रामीणों ने इस ड्रेन पर अतिक्रमण कर लिया था। इससे ड्रेन के सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसे लेकर जिलेदार ने नोटिस जारी करते हुए ग्रामीणों को कार्यालय में तलब कर क्षतिपूर्ति फार्म भरवा दिया। बाद में ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटा दिया। लोगों का आरोप है कि जिलेदार ने बंद कमरे में सादे पन्ने पर भी हस्ताक्षर करवा लिया है। शनिवार को रईयापार गांव में सफाई कार्य हो रहा था, इसी बीच सूचना मिली कि जिलेदार यहां आए हैं। नाराज गांव के लोगों ने जिलेदार को बंधक बनाकर देर रात तक बैठाए रखा।