फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused wanted in rape and POCSO Act case arrested.

Kushinagar News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted in rape and POCSO Act case arrested.
खड्डा। हनुमानगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना हनुमानगंज में दर्ज पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सूरज, निवासी गरपुरवा, थाना सिरिसिया, जनपद पश्चिमी चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस द्वारा की गई विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को हनुमानगंज पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विभूति नारायण राय, उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी, कांस्टेबल विकास यादव तथा आरक्षी शिवानी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed