{"_id":"600c211f8ebc3e34035606e1","slug":"accused-sent-to-jail-kushinagar-news-gkp3819969109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोपी भेजा गया जेल
खड्डा। पत्नी का गला रेतकर जान से मारने का प्रयास करने और फिर खुद जहर खाने वाला व्यक्ति इलाज के बाद अब ठीक है। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने ससुराल वालों पर पत्नी को बेंचने की तैयारी करने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच पड़ताल करेगी।
खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव स्थित अपने मायके में रह रही खुशबू और उसके पति विक्रम में शुक्रवार को झगड़ा हो गया था। खुशबू का आरोप था कि उसके पति ने हंसिया से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने के बाद खुद भी जहर खा लिया। खुशबू की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पति-पतनी को पुलिस ने पहले खड्डा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां विक्रम की हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां विक्रम का इलाज चल रहा था। शनिवार को हालत ठीक होने पर विक्रम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विक्रम ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को पश्चिमी जिले में बेचने की तैयारी थी। विक्रम के मुताबिक उसकी साली सहित दो लड़कियों को उसी रात बाहर भी भेज दिया गया है। इसी को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ खड्डा शिवस्वरूप ने बताया कि आरोपी विक्रम को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लड़कियों को बाहर भेजने की भी जांच कराई जा रही है। अगर गैरकानूनी पाया गया तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।