{"_id":"69bc67bb3c6cf71dad00947c","slug":"accident-victim-dies-during-treatment-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147778-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
Fri, 20 Mar 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सिसई सुटेहरा कैथवलिया मोड़ पर 16 मार्च को शाम को हादसे में घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान बस्ती कैली अस्पताल में मौत हो गई। परिजन उनके शव को वहां से लेकर चले आए। सूचना के बाद दुधारा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार सूर्यलाल उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र रामदास निवासी ग्राम कैथवलिया साइकिल लेकर 16 मार्च को अपने घर से निकले थे। वह शाम को सिसई सुटेहरा कैथवलिया मोड़ पर पहुंचे ही थे कि एक बाइक चालक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आकर उनके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सूर्यलाल को काफी गंभीर व प्राणघातक चोट आया। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर रुप से घायलावस्था में सीएचसी सेमरियांवा उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिकी उपचार के बाद रेफरकर दिया। परिजन रेफर होने पर बस्ती कैली अस्पताल में इलाज के लिए ले जाकर भर्ती कराएं। जहां पर बुधवार को देर शाम सूर्यलाल की मौत हो गई। परिजनों ने वहां से शव को लाकर मामले में पुलिस को सूचना दी। एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।