{"_id":"60e1f6b28ebc3ed78150ce61","slug":"accident-kushinagar-news-gkp400658314","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मोगलपुरा गांव के निवासी 35 वर्षीय एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। वह श्रावस्ती जिले के गिलौला सीएचसी पर तैनात थे। उनकी मौत की खबर आते ही घर में मातम छा गया।
गांव के प्रदीप कुशवाहा (35) पुत्र स्व. परमहंस कुशवाहा श्रावस्ती जिले के गिलौला सीएचसी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शनिवार को वह स्कूटी से सीएमओ कार्यालय किसी विभागीय कार्य से गए थे। दोपहर में लौटते समय वह भीगना नाम की जगह पर स्थित एक ढाबा में भोजन करने जा रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डीसीएम की चपेट में वह आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम उनका शव जैसे ही गांव आया, वहां चीख-पुकार मच गई। प्रदीप के दो लड़के विवेक कुमार (10) व पवन कुमार (8) वर्ष तथा पत्नी हिरवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद