{"_id":"60afddb88ebc3e29b873a497","slug":"accident-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp396002435","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रही कार पलटी, दूल्हा-दुल्हन सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रही कार पलटी, दूल्हा-दुल्हन सहित पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से लौट रही कार पलटी, दूल्हा-दुल्हन सहित पांच घायल
खड्डा। बिहार के बगहा थाना क्षेत्र से दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों को लेकर आ रही कार बड़ी गंडक के पनियहवा पुल पर रेलिंग से टकराकर पलट गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दूल्हा-दुल्हन व कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और कार को अपने कब्जे में ले लिया।
पडरौना क्षेत्र के नाहर छपरा गांव के निवासी बसंत चौहान की शादी बुधवार को बिहार के बगहा थाना क्षेत्र के गोइती गांव निवासी छोटेलाल चौहान की पुत्री सविता से हुई। बृहस्पतिवार सुबह कार से दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहे थे। जैसे ही कार खड्डा थाना क्षेत्र में गंडक नदी के पनियहवा पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। गनीमत रही कि कार नदी में नही गिरी और सड़क पर ही पलट गई । कार में सवार दुल्हन सविता, दूल्हा बसंत व दूल्हे की रिश्तेदार एक महिला व बच्ची कार में दब गए। कार चालक भी दब गया।
सूचना मिलते ही खड्डा थाने की सालिकपुर पुलिस चौकी के दीवान जितेंद्र सिंह, सिपाही राघवेंद्र मिश्रा, राहुल कुमार और अवधेश पहुंच गए। सभी को बाहर निकाला। दुल्हन बेहोश हो गई थी। दूल्हे को भी चोट लगी थी। चालक सहित तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस की सूचना पर बरातियों की दूसरी गाड़ी पहुंची। परिजन दूल्हा-दुल्हन को इलाज के लिए पडरौना लेकर चले गए। मामूली रूप से घायल चालक सहित तीन लोगों को पुलिस ने ऑटो से इलाज के लिए भेज दिया।