{"_id":"6419f7a6f86932ee2307d88f","slug":"accident-in-injerd-kushinagar-news-c-7-1-93891-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों की हालत चिंताजनक बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों की हालत चिंताजनक बनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सभासद का शव पोस्टमार्टम के बाद लेकर आते समय हुई हुए हादसे में हुए थे जख्मी
- मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद का पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आते समय दुर्घटना में घायल चालक सहित दोनों व्यक्तियों की हालत चिंताजनक बनी हुई। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
सोमवार को पूर्व सभासद अजीत सिंह उर्फ बुच्चन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद मालवाहक से लेकर लौट रहे वाहन को बगहवा इनार के पास खड्डा-नेबुआ मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वाहन चला रहे नाटे व बगल में बैठे पूर्व सभासद के चचेरे भाई राकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। मंगलवार को दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। परिवार के धीरज सिंह ने बताया कि दोनों की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
उधर, पूर्व सभासद के शव का देर शाम गंडक नदी के भैसहां घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को दस वर्षीय पुत्र शौर्य ने मुखाग्नि दी तो उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।
-- -- --
सोशल मीडिया पर चल रही यह खबर
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा गया है कि अजीत सिंह एक व्यक्ति से बड़े ब्याज दर पर किसी को कर्ज दिलाए थे। रुपये देने वाले व्यक्ति ने घटना के दिन सुबह फोन करके अजीत सिंह को जलील किया था। उसी से आहत होकर आत्महत्या कर लिए। यह भी दावा किया गया है कि पुलिस कॉल डिटेल निकालकर पता कर सकती है। इस बारे में उनके परिवार के सदस्य धीरज सिंह ने बताया कि इस तरह की चर्चा लोग कर रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। न हम लोगों का किसी के ऊपर कोई आरोप है।