{"_id":"615b20cb8ebc3e76377748e8","slug":"absconding-prisoner-of-poxo-act-arrested-kushinagar-news-gkp411694222","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय परिसर में फरार कैदी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय परिसर में फरार कैदी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉक्सो एक्ट का फरार कैदी हुआ गिरफ्तार
25 हजार का ईनाम था, एक अक्तूबर को भागा था
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। एक अक्तूबर को न्यायालय परिसर से फरार 25 हजार का ईनामी पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कई टीमें गठित की थीं।
एसपी सचिंद्र पटेल ने सोमवार की शाम को बताया कि पटहेरवा थाना में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई आरोपों में जेल भेजा गया प्रमोद यादव निवासी न्यू शिवपुर कॉलोनी थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर एक अक्तूबर को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। वह न्यायालय परिसर से ही भाग गया था। उस पर पुलिस प्रशासन की तरफ से 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। इसके बाद प्रमोद के खिलाफ न्यायालय से भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थीं। उसे स्वॉट टीम और पडरौना कोतवाली की पुलिस ने सोमवार को रवींद्रनगर के पास गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।