फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   abscond boy given to child line

पुलिस ने महराजगंज के बालक को चाइल्ड लाइन को सौंपा

Wed, 21 Aug 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
abscond boy given to child line
पुलिस ने महराजगंज के बालक को चाइल्ड लाइन को सौंपा
विज्ञापन

बालक ने कहा, ऐसा लगा कि वर्दी में अब्बू मिल गए
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। सौतेली मां और चाचा के जुल्म से तंग होकर घर छोड़कर यहां पहुंचे महराजगंज के दस वर्षीय बालक को पुलिस ने बुधवार को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। पुलिस के स्नेह से अभिभूत बच्चे ने कहा कि लग रहा है वर्दी में उसके अब्बू मिल गए।

खड्डा थाने के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि महराजगंज का दस वर्षीय बालक पूछताछ में बार-बार यही कह रहा था कि पिता की मौत के बाद संपत्ति हड़पने की लालच में सौतेली मां और चाचा उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे थे। जब दोनों ने मिलकर उसे करंट का झटका दिया तो लगा कि उसकी जान ही चली जाएगी। अपनी जान बचाने के लिए वह घर से निकल गया और खड्डा पहुंच गया। वह उसे अपने साथ ले गए और खाना खिलाने के बाद सोने की व्यवस्था कराई। भोजन व पुलिस की सुरक्षा मिली तो उसे गहरी नींद आ गई। सूचना पर चाइल्ड लाइन के समन्वयक हिमांशु पाठक व मनोज कुमार पहुंचे तो कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद बालक को उन्हें सौंप दिया गया। दुलार पाकर बालक की आंखें डबडबा गईं। उसने यही कहा कि पुलिस वाले अंकल स्नेह से ऐसा लगा कि वर्दी में उसके अब्बू मिल गए। बालक ने यह भी बताया कि गोरखपुर में जब होटल वाला काम कराकर पैसा नहीं दिया तो वह पुलिस के पास मदद मांगने गया। वहां गंदी गंदी गाली के सिवाय कोई मदद नहीं मिली थी। अब चाइल्ड लाइन के जरिए बालक की सुरक्षा व इच्छा के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed