{"_id":"5a774e734f1c1b8b268b86a1","slug":"about-1-25-lakh-students-will-take-the-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 केंद्रों पर सवा लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 केंद्रों पर सवा लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कालेज
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिले में मंगलवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार जिले के कुल 293 माध्यमिक विद्यालयों में से 150 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें हाईस्कूल और इंटर के करीब एक लाख 21 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जिले में 16 राजकीय, 55 वित्तपोषित समेत कुल 293 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से इस बार 150 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें से छह माध्यमिक विद्यालयों को अतिसंवेदनशील और नौ विद्यालयों को संवेदनशील की सूची में रखा गया है। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
इनकी जिम्मेदारी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों के मिलान से लेकर कापी सील होने तक पूरी निगरानी की होगी। जिले के इन सभी परीक्षा केंद्रों पर इस बार हाईस्कूल के 72776 और इंटर के 49112 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने इसकी जानकारी दी।